Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/nowhindustan/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
हर बूथ, कांग्रेस मजबूत" का नारा बन गया "हर बूथ, कांग्रेस जूतम-जुत"–सुनील मौदगिल - Now Hindustan

हर बूथ, कांग्रेस मजबूत” का नारा बन गया “हर बूथ, कांग्रेस जूतम-जुत”–सुनील मौदगिल

 

राहुल गांधी की तरह राजा वॅडिंग को हो गया RSS फोबिया

लुधियाना, 6 अगस्त भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मौदगिल ने कांग्रेस पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने आज लुधियाना के गुरु नानक भवन में प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल की मौजूदगी में “हर बूथ, कांग्रेस मजबूत” का नारा दिया था, लेकिन कार्यक्रम के दौरान जो स्थिति बनी, वह “हर बूथ, कांग्रेस जूतम-जुत” जैसी दिखाई दी।
मौदगिल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान जब कुछ कार्यकर्ता पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के समर्थन में नारे लगाने लगे, तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वड़िंग ने, “आरएसएस वाले बाहर जाएं।” कहकर चिल्लाने लगे । सुनील मौदगिल ने कहा कि राजा वॅडिंग अपनी नाकामियों और गुटबाजी पर लगाम लगाने की बजाए बेवजह आर एस एस जैसे राष्ट्रवादी और अनुशासित संगठन को बीच में घसीट रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह आयोजन पार्टी के आपसी मतभेद को उजागर करता है। मौदगिल ने कहा कि जो पार्टी अपने कार्यकर्ताओं में ही एकजुटता नहीं बना पा रही, वह जनता को मजबूत सरकार का संदेश देने का दावा कैसे कर सकती है। उन्होंने कहा कि बेहतर होगा के अमरेंद्र राजा वेडिंग RSS के खौफ से बाहर आए और सांसद होने के नाते लुधियाना शहर के प्रति अपनी जिम्मेवारी की तरफ़ ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *