Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/nowhindustan/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
ट्रैफिक इंचार्ज ओंकार सिंह बने इंस्पेक्टर, एडीसीपी ट्रैफिक ने लगाए स्टार - Now Hindustan

ट्रैफिक इंचार्ज ओंकार सिंह बने इंस्पेक्टर, एडीसीपी ट्रैफिक ने लगाए स्टार

 

लुधियाना। ट्रैफिक विभाग में बेहतरीन कार्य करने वाले सब-इंस्पेक्टर ओंकार सिंह को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बना दिया गया है। मंगलवार को एडीसीपी ट्रैफिक गुरमीत कौर पुरेवाल और एसीपी ट्रैफिक-2 गुरदेव सिंह ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी।

 

इस मौके पर एडीसीपी गुरमीत कौर पुरेवाल ने कहा कि ओंकार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने हर स्थिति में निरपक्ष रहते हुए विभाग की छवि को मजबूत किया है। उनके इसी समर्पण और मेहनत को देखते हुए विभाग ने उन्हें इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। वहीं, ओंकार सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा और वे आगे भी पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *