
लुधियाना। (कपिल खरबंदा)
शिमलापुरी अधीन बाल सुधार केंद्र के बाहर शनिवार को ट्रैफिक विभाग ने अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग को शिकायत मिली थी कि इलाके में रेहड़ी-फड़ी वाले और कुछ दुकानदार सड़कों पर कब्जा कर दुकानें सजा रहे हैं,

जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रहती है। इस पर ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। टीम ने सबसे पहले सड़कों पर लगी फल-सब्जी की रेहड़ियों को हटवाया। इसके बाद जिन दुकानदारों और ढाबा संचालकों ने सड़क पर

अपना सामान रखकर जगह घेर रखी थी, उनका सामान हटवाया गया और उनके चालान काटे गए। अधिकारियों ने साफ कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर किसी भी तरह का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में ऐसे इलाकों में लगातार अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिल सके।
