Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/nowhindustan/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
महिलाएं शिक्षा, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य जैसी हर सुविधाएं पा रही हैं। आज महिलाओं का जीवन तो आसान हुआ––मनीषा गुलाटी - Now Hindustan

महिलाएं शिक्षा, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य जैसी हर सुविधाएं पा रही हैं। आज महिलाओं का जीवन तो आसान हुआ––मनीषा गुलाटी

आम आदमी पार्टी ने पंजाब की महिलाओं के साथ धोखा किया है ––शीनू चुग
लुधियाना 23 मई लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष शीनू चुघ की ओर से वेलकम पैलेस फिरोजपुर रोड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंजाब महिला कमीशन की पूर्व चेयरमैन मनीषा गुलाटी विशेष रूप से उपस्थित हुई।इस मौके मीडिया को संबोधित करते हुए मनीषा गुलाटी ने कहा कि मोदी राज में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई अहम फैसले लिए गए।जिससे महिलाओं का रुतबा समाज में बढ़ने से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला।मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाकर समाज में उनकी हिस्सेदारी को मजबूत किया है। आज महिलाएं शिक्षा, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य जैसी हर सुविधाएं पा रही हैं। जन धन योजना से लेकर उज्जवला योजना तक, मुद्रा योजना से लेकर वोकल फॉर लोकल तक पीएम मोदी ऐसी योजनाएं लाईं ऐसा आह्वान किया कि आज महिलाओं का जीवन तो आसान हुआ ही है साथ ही वे अपने पैरों पर खड़े होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। मोदी सरकार ने तीन तलाक खत्म कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम उठाए, जिससे आज महिलाएं शिक्षा, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य समेत हर सुविधा पा रहीं हैं। आत्मनिर्भर बनकर अपने सपनों को पूरा कर रहीं हैं।वर्क प्लेस पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए। बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों पर फांसी जैसी सजा का प्रावधान किया। पीएम मोदी की पहल से पहली बार देश को महिला आदिवासी राष्ट्रपति मिली।मनीषा गुलाटी ने कहा कि आज देश की महिलाएं मोदी राज में अपने को सुरक्षित महसूस कर रही है।और वो तीसरी बार भी मोदी को देश का प्रधानमंत्री देखने को उत्सुक है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला भाजपा महिला अध्यक्ष शीनू चुघ ने आप सरकार पर बरसते हुए कहा कि पिछले दो सालों से आज महिलाओं का जीवन तो आसान हुआ ही है।पंजाब की आज महिलाओं का जीवन तो आसान हुआ ही है देने का वायदा करने वाली आप सरकार दो साल बीतने पर भी अपना वायदा पूरा करने में असफल साबित हुई है।आज पंजाब की महिलाओ जान चुकी है कि उनका भविष्य भाजपा के राज में सुरक्षित है।इसलिए वो इस बार पंजाब में भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने हेतु लालयित है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के वरिष्ठ नेता आशिक लूंबा,जिला उपाध्यक्ष यशपाल जनोत्रा,पंकज जैन,मीडिया सचिव डा.सतीश कुमार,कारण गोसाई आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *