Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/nowhindustan/public_html/wp-includes/functions.php on line 6170
लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिक्रम मजीठिया का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला - Now Hindustan

लुधियाना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बिक्रम मजीठिया का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला

लुधियाना :शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता विक्रम सिंह मजीठिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पंजाब के साथ दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। लुधियाना में पार्टी उम्मीदवार रणजीत सिंह ढिल्लों के समर्थन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मजीठियारी आरोप लगाया कि मोदी पंजाब में पगड़ी पहन कर आ जाते हैं, लेकिन दिल्ली जाकर पंजाबियों के हक की बात नहीं करते। प्रधानमंत्री मोदी पंजाब के साथ सौतेली मां जैसा सलूक कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि जब गुजरात की सीमा के जरिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार हो सकता है, तो पंजाब के जरिए क्यों नहीं। जिसका सीधा असर पंजाब की अर्थव्यवस्था से जुड़ा है।

मजीठिया केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर भी बरसे और आरोप लगाया कि पंजाब की सीमाओं पर बैठे किसानों पर भाजपा की सीट पर अत्याचार किया गया। वह लुधियाना से कांग्रेस उम्मीदवार व पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर भी बरसे और कांग्रेस से पूछा कि उनके पास लुधियाना से संबंधित कोई उम्मीदवार क्यों नहीं था। इस दौरान उन्होंने वड़िंग पर ट्रांसपोर्ट विभाग में घोटाले के आप भी लगाए। वह भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू पर भी बरसे और बोले की भाजपा में शामिल होने के साथ ही बिट्टू की बोली बदल गई है। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ उनकी तल्खी एक बार फिर से नजर आई। उन्होंने आरोप लगाया कि गत दिवस मुख्यमंत्री के मजीठा दौरे के दौरान वहां के बाजार भी बंद करवा दिए गए और लोगों को भारी परेशानी हुई। मजीठा के लोग इन्हें वोट नहीं डालने वाले। इसी तरह बोले कि वह किसी भी तरह के पुलिस केस से नहीं डरते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *