
लुधियाना मे एक और ब्लास्ट, के बाद लगी आग, लोगों ने बड़ी मुश्कत के बाद बुझाई आग,
घर में पटाखा स्टोर करते समय हुआ हादसा,

12 से 15 लोग झुलसे का समाचार, घायलों मे चार बच्चे भी शामिल,
जख्मी लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया. पुलिस भी पहुंची मौके पर
पंजाब के लुधियाना में एक घर में रखे पटाखों में ब्लास्ट होने से 12 से 15 लोग झुलस गए।

घस में अंदर ब्लास्ट से आग लग गई, जिससे घर में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। वहीं ब्लास्ट की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। लोगों का कहना है कि घर में बारूद भी रखा गया था, इससे पटाखे बनाए जा रहे थे।

इन्हें अगले साल दिवाली पर बेचने के लिए स्टोर किया गया था। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। वहीं झुलसे लोगों को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।